
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया।

फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। घायल निरंजन यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन जमीन हथियाने की कोशिश की जा रही थी। इसी विवाद को लेकर सोमवार सुबह करीब पांच अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

इस हमले में निरंजन यादव एवं उनकी मां चंपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में उनका उपचार जारी है। मामले को लेकर संबंधित पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


