
Motihari: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि कोई कितना भी करीबी क्यों नहीं हो जिस आमंत्रण पत्र (Invitation Card) पर अब ‘दहेज मुक्त विवाह’ (Dowry Free Marriage)नहीं लिखा होगा, उस शादी में नहीं जाएंगें।

उन्होंने लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपने समाज सुधार अभियान (Social Reform Campaigne) की मोतिहारी से शुरूआत की। इस दौरन उन्होंने शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने दहेज प्रथा की चर्चा करते हुए कहा कि दहेज प्रथा खराब है। कई जगह पर लोग शादी के बाद लड़की को तंग करते हैं कि और पैसे मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि कानूनी रुप से दहेज लेना अपराध है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रचार कीजिए की दहेज प्रथा बहुत खराब काम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस वैवाहिक समारोह के आमंत्रण पत्र (Invitation Card) पर दहेज मुक्त लिखा होगा उसी शादी में हम जाएंगे।
उन्होंने कहा, “मेरा कितना भी कोई नजदीकी होगा, अगर कार्ड पर दहेज मुक्त शादी नहीं लिखा होगा तो हम उस शादी में नहीं जाएंगे।”
उन्होंने लोगों से भी इस बात की शपथ लेने की अपील की। उन्होंने लोगों से शराबबंदी, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ खड़ा रहने का आग्रह किया।
इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 दिसंबर को गोपालगंज जाएंगे। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री 12 जिलों में जाएंगे और वहीं से आस-पास के जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के इस अभियान की समाप्ति 15 जनवरी को पटना में होगी।


