
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के डोलोडीह गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

घटना के संबंध में परसोंडीह गांव निवासी घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि वह किसान है। उनके पिता सब्जी बेचने के लिए देवघर जा रहे थे। उन्हें छोड़ने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डोलोडीह गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है।
बताया गया कि दूसरा बाइक चालक भी डोलोडीह गांव का ही निवासी है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी ली गई। हादसे के कारण दोनों बाइकों को भी क्षति पहुंची है।


