
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना स्थित बभनगामा प्लस टू उच्च विद्यालय से अज्ञात चोरों ने करीब 81 हजार छः सौ रूपए के सामान की चोरी कर ली। इसको लेकर बभनगामा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार दास ने सारठ थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

जिसमे जिक्र है कि विगत 21 अप्रैल को अपराह्न 12 बजे विद्यालय को बंद किया गया था। जिसके बाद दो दिनों तक विद्यालय में अवकाश था। अवकाश के बाद 24 अप्रैल को सुबह करीब 6.45 बजे विद्यालय खोल गया। तो पाया कि मुख्य गेट समेत सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है।

जब अंदर प्रवेश किया तो देखा कि एचपी का प्रिंटर कीमत पंद्रह हजार, बैट्री-इनवटर कीमत 29 हजार, आइ टी मोनिटर-सीपीओ कीमत 32 हजार एवं चार पंखा चार पिस कीमत पांच हजार पांच सौ रूपए कीमत का कुल मिलाकर 81 हजार छः सौ रूपए लागत की सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी है।
पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।


