
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सालोनाटांड़ स्थित स्टेट बैंक ट्रेनिंग सेंटर के पास रविवार की देर रात को एक बाइक का नियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई थी। इस घटना में बाइक सवार 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी। नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत पहचान के लिए शव रखवा दिया था।

सोमवार की देर शाम मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक का नाम सुशांत कश्यप है जो नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस को दिए आवेदन में मृतक के पिता किशोर पालीवार ने कहा है की मृतक बेटा 10 नवंबर की शाम 06 बजे घर से कुछ काम से निकला था जो देर रात तक नहीं लौटा। सोमवार को दिनभर उसकी खोज करते रहे। खोजबीन के क्रम में पता चला की उसका पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है जिसे नगर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

11 नवंबर की देर शाम को सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान किया।


