
Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के देवन डुमरिया गांव की रहने वाली रशीदा खातून ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा।

सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि उसके पति तयूम अंसारी ने दो शादियां की थीं। दोनों पत्नियों के बीच अक्सर घरेलू विवाद और कहासुनी होती रहती थी।

परिजनों के अनुसार, इसी विवाद से परेशान होकर रशीदा खातून ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा बनाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया।
पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।


