
मुंबई: मुंबई शहर के कांदिवली इलाके की एक बिल्डिंग में कोरोना के 17 मरीज पाए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बिल्डिंग को सील कर पूरे क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित कर दिया है। यहां मिले कोरोना मरीजों में से 15 का इलाज उनके घरों में और दो मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

बीएमसी की महापौर किशोरी पेडणेकर ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि कांदिवली इलाके की वीणा गीत सोसाइटी की यमुनोत्री बिल्डिंग में कोरोना संक्रमण के 17 मामले सामने आए हैं। इसमें से दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों का इलाज शताब्दि अस्पताल में हो रहा है। महापौर ने बताया कि बिल्डिंग को सील करते हुए पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पेडणेकर ने मुंबई के लोगों से कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करने की अपील की है।
वहीं मुंबई के सेंट जोसेफ अनाथालय के 22 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी बच्चों को रिचर्डसन और नायर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Liver transplant patient को एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
- Deoghar : मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 42.5 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट, तीन नमूने फेल
- Jharkhand : सरकार ने आंदोलित छात्रों को भेजा वार्ता का न्योता, छात्र बोले- बंद कमरे में नहीं, खुले में होगी बातचीत
- Deoghar : तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, रिम्स रांची रेफर
- Deoghar : 18 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज



