
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने नगर थाना में मामला दर्ज कराकर पुत्री के लापता होने की सूचना दी है।

शिकायत के आधार पर नगर पुलिस मामले की जांच और किशोरी की खोजबीन में जुट गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे किशोरी अचानक घर के बाहर से लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद किशोरी के पिता ने नगर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। मामले में किशोरी की उम्र करीब 13 वर्ष, रंग गेहुँआ और लंबाई करीब 4 फीट 6 इंच बतायी गयी है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को किशोरी का फोटो भी उपलब्ध कराया है। पिता ने नगर पुलिस से किशोरी की खोजबीन कर उसे बरामद करने की गुहार लगायी है। शिकायत मिलने के बाद नगर पुलिस मामले की छानबीन करते हुए किशोरी का पता लगाने में जुटी है।



