
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुल जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया।

घायल की पहचान राउत नगर निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। आनंद कुमार ने बताया कि वह दुकान का सामान लेकर अपनी दुकान जा रहे थे।
इसी दौरान स्टेशन के पास खड़ी एक कार के चालक ने कथित रूप से रॉन्ग साइड में अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे उनकी बाइक दरवाजे से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में बाइक पर रखा तीन कैरेट अंडा भी टूटकर बर्बाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है।


