जमशेदपुर।
16 अक्टूबर को जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाई गुट्टू रोड नंबर 5 में पारिवारिक विवाद में रिश्तेदारों ने ही एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
वैसे इस मामले में मानगो थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मृतक की मां अन्य रिश्तेदारों के साथ सोमवार को जिले के एसएसपी से मुलाकात कर बाकी बचे अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
मृतक की मां आशा देवी ने बताया कि मानगो थाना पुलिस भाजपा नेता नंदलाल गुप्ता को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि नंदलाल गुप्ता उनके बेटे की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है, और वह बस्ती में खुलेआम घूम रहा है। बावजूद इसके पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।