
Deoghar: देवघर जिले के सारवां के प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर ठगी का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर बीडीओ ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बीडीओ ने बताया कि उनका फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उनके पहचान वालों को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। फ्रेंड बन जाने के बाद तरह-तरह का मैसेज कर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व भी मार्च 2023 में इस तरह के मामले को लेकर बीडीओ से उनके पहचान वालों ने शिकायत की थी। उस समय भी मामले की शिकायत साइबर थाना में की गई थी। इसके बाद भी लगातार साइबर ठग बीडीओ के नाम से उनके दोस्त व रिश्तेदारों को भी फोन कर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। ठग फ्रेंड रिक्वेस्ट जब एक्सेप्ट हो जाने के बाद तरह-तरह के कहानी बनकर ठगी करने का प्रयास करता था। साइबर अपराधी ने बीडीओ के मित्र को बताया कि उसका कोई जान पहचान वाला, जो सीआरपीएफ में पदाधिकारी है। उसका तबादला कहीं और हो गया। उनका कुछ सामान है, जिसे वह आधे दाम में बेचना चाहत है। वहीं बीडीओ के एक अन्य मित्र से 51 हजार रुपये की मांग की गई थी।

लेकिन इसकी जानकारी बीडीओ को मिल गई बाद में इसकी शिकायत साइबर थाना में की गई।


