
Deoghar: देवघर में एक प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब शहर के एक बड़े प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के पति अपनी कथित प्रेमिका से मिलने नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे।

बताया जाता है कि उक्त महिला करनीबाग इलाके के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार, प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान उसकी पत्नी और बेटा भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को साथ देखकर पत्नी और बेटे ने विरोध जताया, जिसके बाद वहां हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विवाद के दौरान प्रेमी के कपड़े भी फट गए। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले की सूचना समीप स्थित कुंडा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसी बीच निजी अस्पताल में कार्यरत महिला का पति भी वहां पहुंच गया और उसे स्कूटी से अपने साथ लेकर चला गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर पूर्व में पंचायत भी हो चुकी थी। बताया जाता है कि दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद दोनों कथित रूप से चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते रहे।
फिलहाल कुंडा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।



