
Deoghar: कुख्यात अमित सिंह हत्या मामले (Amit Singh murder case) की जाँच में झारखंड सीआईडी (Jharkhand CID) भी जुटी है। जिसको लेकर झारखंड सीआईडी के एडीजी प्रशांत कुमार सिंह (Jharkhand CID ADG Prashant Kumar Singh) रविवार की सुबह देवघर कोर्ट स्थित वकालत खाना परिसर पहुंचे और कुख्यात अमित सिंह को जहां गोली मारकर हत्या की गई थी उक्त स्थल की जांच की।

इस दौरान एडीजी लगभग आधे घंटे तक रुककर घटनास्थल का आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और एक-एक चीज़ को बारीकी से समझा। एडीजी ने जांच के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से घटना की बावत पूरी जानकारी ली। मौके पर एसपी सुभाष चन्द्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार, साइबर डीएसपी सुमित कुमार, नगर थाना प्रभारी पुनि नागेंद्र कुमार मंडल, मामले के अनुसंधानकर्ता नगर थाना के ऐसे सुबोध चन्द्र प्रामाणिक उपस्थित थे।

बताते चलें कि 18 जून को दिन के करीब 11 बजे पेशी के बाद वकालत खाना परिसर में पटना के कुख्यात अपराधी अमित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे बिहार पुलिस की पांच सदस्यीय टीम पटना के बेउर जेल से देवघर नगर थाना के अपहरण के एक मामले में कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी। घटना के बाद रांची और संथाल परगना की सीआईडी टीम जांच करने पहुंची थी। इस हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल पटना पुलिस के एक प्रारक्ष अवर निरीक्षक रामवतार राम और सिपाही ताबिश खान को देवघर पुलिस जेल भेज चुकी है।


