
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज का मोबाइल की चोरी कर ली गई। महिला का नाम संगीता कुमारी है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के सिमराडीह गांव की रहने वाली है।

महिला के पति दशरथ मंडल ने बताया कि उसकी पत्नी को ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। उपरांत उसे सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती किया गया है। शनिवार को उसके बेड से किसी ने मोबाइल की चोरी कर ली। इसे लेकर उसने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत दिया है।


