कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जल्द से जल्द तारीखों की घोषणा करने की मांग की है। सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब बनर्जी ने कहा कि फिलहाल बंगाल में कोरोना के हालात सामान्य हैं और ऐसे समय में जल्द से जल्द उपचुनाव कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को उपचुनाव की तारीखों की घोषणा तत्काल करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राज्य में जल्द उपचुनाव कराने की मांग लेकर एक बार फिर तृणमूल चुनाव आयोग का ध्यान अपनी ओर खींचने जा रही है। तृणमूल कांग्रेस राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में सारी जानकारी पेश करेगी जहां उपचुनाव होंगे।

स्वास्थ्य विभाग से संपर्क बनाए रखने का काम पहले से ही चल रहा है। चुनाव आयोग की ओर से विभिन्न राजनीतिक दलों को पहले ही पत्र भेजे जा चुके हैं जिसमें उन्हें 30 अगस्त तक चुनाव पर अपने विचार देने को कहा गया है।
दरअसल नंदीग्राम से चुनाव हारने के बावजूद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री और उन्हें छह महीने के भीतर किसी ना किसी विधानसभा से जीत दर्ज करनी होगी। तीन महीने का वक्त बीत चुका है इसलिए तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि जल्द से जल्द विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कर दी जाए।
इन्हें भी पढ़ें:
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
- माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
- Gujrat के Bharuch की फार्मा कंपनी में Reactor blast होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल
- Rajasthan: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत



