
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जागेश्वर महतो एवं जयदेव यादव के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि गांव में नाली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में जागेश्वर महतो और जयदेव यादव घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

मामले की शिकायत कुंडा थाना में की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गांव में विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण और पानी निकासी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


