Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के टिकोरायडीह गावं में अलाव तापने के क्रम में 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला का नाम बबीता देवी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात को घर के लोग खेत में लगे आलू का पटवन करने में जुटे थे। रात को ठंड ज्यादा रहने की वज़ह से खेत के बगल में अलाव जलाया गया था। बबीता वहीं पर आग ताप रही थी। उसी क्रम मे बबीता देवी के साड़ी में आग पकड गया। जिससे वह गंभीर रूप से जल गई।
अहले सुबह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।