
Deoghar: सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सपरिवार देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल के स्वागत के लिए गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे मौजूद रहे।

सांसद निशिकांत दुबे ने राज्यपाल थावरचंद गलहोल को बाबा बैधनाथ और मां पार्वती मन्दिर की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी भी मौजूद थे।


उसके बाद राज्यपाल थावरचंद गलहोत सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। जहां बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। मन्दिर में भी गोड्डा सांसद सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।


