spot_img

Deoghar: अनियंत्रित बोलेरो ने नेहरू पार्क की दीवार में मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा तालाब के समीप नेहरू पार्क के दीवार में अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना मे एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिवगंगा तालाब पर शेखपुरा जिला बिहटा गांव से आनंद कुमार अपने परिजनों के साथ बाबा धाम पूजा अर्चना करने के लिए आया था। उसी क्रम में अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया।  जिसमें आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक टू व्हीलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी मैं बैठे लोगों से पूछताछ किया जिसमें पता चला कि ड्राइवर घटनास्थल से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं बोलेरो वाहन को जब्त कर थाना ले आया गया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!