
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिमांड होम के पास हुए एक सड़क हादसे में दो नाबालिग घायल हो गये। परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंदरबोना निवासी 14 वर्षीय नयन और अमेलवा गांव निवासी 14 वर्षीय सोनू के नाम शामिल हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से ट्यूशन पढ़ने कुंडा मोड़ बुधवार की सुबह आया था। ट्यूशन पढ़ने के बाद वापस लौट रहा था। उसी क्रम में रिमांड होम के पास बाइक अनियंत्रित हो गया और दोनों गिर पड़े।


