
Deoghar: देवघर जिला के एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार जिले में स्कूली वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षा और वाहन अधिनियम के तहत स्कूल बसें, वैन और अन्य वाहनें चल रही है या नहीं उसकी जांच की।

खुद पुलिस उपाधीक्षक ने स्कूल बसों के अंदर प्रवेश कर व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिया।
इस दौरान लक्ष्मण प्रसाद, पुलिस उपाधिक्षक “सीसीआर” देवघर एवं यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसकेपी विद्याविहार, संत फ्रांसिस स्कूल जसीडीह, संत फ्रांसिस स्कूल देवघर, सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल, रिखिया सहित अन्य स्कूली बसों, वाहनों एवं ऑटो की जांच की गई।
जांच के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में बच्चों को ओवरलोड कर परिवहन न करें। साथ ही सभी चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह की जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


