Deoghar: जिले के जसीडीह थाना इलाके कोरियासा बायपास के टोल टैक्स के पास मंगलवार की रात एक चार चक्का वाहन ने स्कूटी को जोरदार धक्का मार दिया।

घटना में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में विजय यादव बसमता, रोहित यादव मानिकपुर शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।



