
Ranchi: झारखंड का मौसम लगातार करवट ले रहा है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और बोकारो में 9 मई को ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

अन्य जिलों की बात करें तो, बादल छाए रहने, 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, 10 से 14 मई तक राज्य के सभी जिलों में दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं, तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


