Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके के गणेश मार्केट बुधराम साह लेन स्थित ज्वेलर्स दुकान में 03 मई को दिनदहाड़े हुए 80 हजार लूट मामले का देवघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस अपराध में शामिल तीन अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद गुरूवार को जेल भेज दिया गया।

इन सबों के पास से लूट के 10100 रूपये नकद बरमाद किया गया है। लूटकांड के लिये उपयोग किये गये बाइक संख्या जेएच09 वाई 3530 को जब्त कर लिया गया है।

जेल गये आरोपितों में प्रशांत कुमार झा जागृति नगर करनीबाग कुंडा, दिव्यांशु रंजन झा उर्फ दिव्यांश झा बाभनबीघा अम्बे गार्डेन और सौरभ कुमार देबान बाबा गली करनीबाग दोनों थाना नगर का रहने वाला है।
प्रेसवर्ता करते हुए सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना इलाके गणेश मार्केट स्थित एक ज्वेलर्स दुकानदार से बीते 03 मई को 80 हजार रूपये लूट लिया गया था। इसमें शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।
जिसमें नगर थाना के पुअनि मुकेश कुमार, एसआई मुकेश कुमार तिवारी, एसआई घनश्याम गंझू पुअनि ओमप्रकाश सिंह, पुअनि सुमन्त प्रसाद एवं सशस्त्र को शामिल किया गया था।
टीम द्वारा छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। बताया कि इस कांड का अप्रथमिक अभियुक्त सौरभ कुमार लूटपाट के क्रम में रेकी का कार्य कर रहा था। बताया कि अपराधी प्रंशात झा और दिव्यांशु रंजन झा का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।
क्या है पुरा मामला
तीन मई को नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट बुधराम साह लेन स्थित शिवम अलंकार ज्वेलर्स दुकान में दिन दहाड़े 80 हजार रूपये की लूट कर ली गयी थी। इस संबंध में दुकान संचालक करनीबाग निवासी किशन कुमार साह ने नगर थाना में लूटपाट किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था।
जिसमें प्रशांत कुमार झा और दिव्यांशु रंजन झा को आरोपी बनाया था। मामले में कहा था की वह अपने दुकान में बैठा था। उसी दौरान अचानक बाइक से दोनों आरोपी वहां पहुंचा और अंदर से शटर को गिरकार जान मारने की धमकी देते हुए गल्ला से 80 हजार नगद निकालकर बाइक से फरार हो गया।



