
Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके के ठाढ़ी गंगानगर इलाके में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 1.45 लाख कि संपत्ति की चोरी कर ली। इसे लेकर सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के डहुआ निवासी चंदन यादव ने आवेदन देकर कुंडा थाना में शिकायत किया है।

चंदन यादव ने कहा है कि 29 सितंबर को घर से लौटकर वर्तमान पता ठाड़ी गंगानगर गैस गौदाम के घर में पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर कमरे में गया तो बक्सा, अलमीरा का ताला टूटा हुआ है। जिसमें रखे 83 हजार नगद, 43 हजार रुपये कीमत का एक लैपटॉप, 6000 रुपया का होम थिएटर सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। आवेदन लेकर कुंडा पुलीस जांच में जुट गई है।


