Deoghar: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पत्रकारों से बातचीत में कर्मवीर सिंह ने कहा कि वे संथाल परगना के प्रवास पर थे। जब भी वे इस क्षेत्र में आते हैं तो बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और पूजा-अर्चना जरूर करते हैं।

कर्मवीर सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्षों पुराने राजनीतिक माहौल को बदलने का काम किया है। उन्होंने इसे जनता की जीत बताया। कर्मवीर सिंह ने कहा कि इसी खुशी और आशीर्वाद के लिए वे बाबा धाम पहुंचे हैं।
बाबा मंदिर में पूजा के बाद कर्मवीर सिंह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां एक बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कर्मवीर सिंह ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।



