
Deoghar: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर के समीप एक फोर व्हीलर और ऑटो की टक्कर की हो गई। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया है। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल सोनी देवी ने बताया कि सभी लोग बिहार के आरा जिला स्थित चंदवा मोड के रहने वाले हैं परिवार के साथ बाबा धाम पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। बाबा धाम में पूजा अर्चना करने के बाद शाम को बासुकीनाथ के लिए ऑटो पर बैठकर जा रहे थे। उसी क्रम में तीर नगर के पास फोर व्हीलर की टक्कर से ऑटो पलट गया।

घटना में ऑटो सवार श्याम बिहारी मिश्रा, रमेश पांडे, सोनी देवी, कलावती देवी, सुनीता मिश्रा एवं 3 साल का बालक अमन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ऑटो पर बिठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी है।
वही घटना की जानकारी मोहनपुर थाना की पुलिस को दे दी गई है।


