
Deoghar: साइबर अपराधियों के पीछे वैसे तो पुलिस हर रोज कार्यवाई कर रही. लेकिन अपराधी भी कहा डरने या थक रहे है. ताज़ा मामले में देवघर के मोहनपुर इलाके के एक व्यक्ति को कृषि विभाग द्वारा ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 68000 रुपये की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है.

इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. उसने बताया कि अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर उन्हें झारखंड सरकार कृषि विभाग से ट्रैक्टर दिलाने का झांसा दिया. उसने विश्वास कायम करने के लिये वाट्सअप से फोटो भेजा, जिसमें पीछे बैनर लगा था व बैनर में सीएम की तसवीर थी.

इससे उसे विश्वास हो गया. इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर उसके दिये एकाउंट में पहली बार में 60000 रुपये ट्रांसफर कर दिया. फिर उससे 11000 रुपये की मांग की गयी.
किंतु एकाउंट में सिर्फ 8100 रुपये ही बचा था. पुन: उक्त् राशि उसके एकाउंट में पीड़ित व्यक्ति ने ट्रांसफर कर दिया और उसे कॉल किया तो उसका नंबर ब्लॉक बताने लगा. साइबर थाने की पुलिस से पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है.



