
Deoghar: झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन देवघर के जिला अध्यक्ष संजय मंडल ने नगर आयुक्त को एक आवेदन समर्पित कर अपनी मांगों को रखा है। साथ ही कहा है कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो कार्य का बहिष्कार करेंगे।

आवेदन में कहा गया है कि प्रत्येक माह के दस तारीख तक तमाम दैनिक कर्मी, स्थाई कर्मी को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाये। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश की भावना बढ़ रहा है। महाजन के चुंगल में कर्मचारी फस रहें हैं जिसके कारण इनकी भुखमरी वाली स्थिति पैदा हो रहा है।

दैनिक कर्मी और स्थाई कर्मियों का वर्षों से पीएफ एवं ईपीएफ की राशि बकाया है। कर्मचारियों के भविष्य के साथ निगम खिलवाड़ कर रहा है। बार-बार आश्वासन देकर उनके साथ मजाक किया जा रहा है।
संजय मंडल ने कहा है कि उपर्युक्त समस्या कर्मचारियों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। वर्तमान महापौर, उपमहापौर, नगर आयुक्त सभी ने जल्द से जल्द भुगतान करने का आश्वासन भी दिया पर सभी बातें खोखली साबित हुई है। मई माह से दस तारीख तक वेतन भुगतान की गारंटी हो और 30 जून तक बकाया पीएफ और ईपीएफ की राशि एक मुश्त जमा करवाया जाए, अन्यथा कार्य का बहिष्कार होगा और इसकी सारी जवाबदेही नगर आयुक्त ,महापौर और उपमहापौर की होगी।
वहीं आवेदन में चंदन राम, किशन राम, लखन राम, प्रदीप राम, संदीप राम, पप्पू राम ,सुनील राम आदि ने हस्ताक्षर किया है।


