
Deoghar: देवघर पुलिस महेन्द्र हत्या कांड का जल्द खुलासा कर सकती है। इस मामले में पुलिस आठ-दस संदिग्ध को हिरासत लेकर पुछताछ करने में जुटी है।

सूत्रों कि माने तो इन संदिग्धों के पास से तीन से चार की संख्या में अवैध हथियार भी मिलने की बात बतायी जाती है। हिरासत में लिये गये इन संदिग्धों से पुलिस को हत्या मामले में अहम सुराग मिले हैं।

मंगलवार की देर शाम से ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार कुंडा थाना में लगातार बुधवार को भी हिरासत में लिये गये संदिग्धों से पुछताछ करने में जुटे हैं।
क्या है पुरा मामला
बताते चलें कि जिले के कुंडा थाना क्षेत्र मे स्थित देवघर- सारठ मुख्य मार्ग पर दुधनिया में बीते रविवार की शाम को जमीन विवाद मे महेन्द्र यादव को बाइक से पहुंचे अपराधियों ने शरीर में सात गोली मारकर हत्या कर दी थी।
महेन्द्र को छाती के नीचे बांए तरफ दो गोली, पीठ के पंजरा में तीन गोली और बांये हाथ के केहुनी में दो गोली मारी गयी थी।
घटना के बाद से ही देवघर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिये तकनिकि सेल के सहारे छापोमारी करने में जुट गयी थी। सूत्रों कि माने तो पुलिस महेन्द्र हत्याकांड को जल्द खुलासा कर सकती है।


