
Deoghar: भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल और असम में मिली प्रचंड जीत की खुशी में देवघर जिला भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर जमकर जश्न मनाया और एक दुसरे को बधाई दी।

मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा जिला महामंत्री अभयानंद झा, नगर अध्यक्ष सोनधारी झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी लोगों ने आतिशबाजी करते हुए रंग अबीर की होली खेली और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।मौके पर

पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि यह जीत बंगाल और असम की जनता की जीत है। यह जीत भाजपा के एक एक मेहनती कार्यकर्ता को समर्पित है। आज पूरा देश मोदी जी के ऊपर पूर्ण विश्वास कर रहा है,जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह ने मेहनत कर अनेकों सभाएं किये उसका परिणाम है यह जीत।
देश की जनता ने मोदी जी के विकास को सराहते हुए उनपर विश्वास किया है सभी बधाई के पात्र हैं। वहीं इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता डीजे के धुन पर नाचते गाते दिखे।
इस दौरान मुख्य रूप से विजया सिंह, दिवाकर गुप्ता, अशोक मोहिल, डॉ राजीव कुमार, सचिन सुल्तानिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


