
Deoghar: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पोरोडाल घोरमारा गावं में 10 से 12 की संख्या में आए अपराधियों ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर पोरोडाल निवासी अनवर अंसारी ने मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि 25 नवंबर की रात को 10 से 12 की संख्या में डकैती उसके घर पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। जब इसने उसका विरोध किया तो उन्होंने बोला कि वे लोग मोहनपुर थाना से आए हैं अलमारी की चाबी दो, जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। डर के मारे अलमारी की चाबी दे दिया।

डकैतों ने अलमारी से 35000 नगद , सोने की कानवाली और कर्णफूल जिसकी कीमत लगभग 50 हजार निकाल लिया। कहा है कि उसकी दुकान अमगाछी में है। घर में डकैती करने के बाद अपराधियों ने दुकान की चाबी भी जबरन मांग ली। दुकान से भी अपराधियों ने ताला तोड़कर लगभग 15000 कीमत की समान और नगद की डकैती कर ली। दुकान में रह रहे उसके दोनों बेटे के साथ भी अपराधियों ने मारपीट कर घटना को अंजाम दिया।
मामला दर्ज कर मोहनपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


