
Deoghar: देवघर नगर निगम कार्यालय में महापौर रवि राउत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम विकास को गति देने के उद्देश्य से योजना समिति और जोनल समिति का गठन किया गया।

इस बैठक में योजना समिति के लिए दो सदस्यों तथा जोनल समिति के लिए छह सदस्यों का चयन किया गया।

नगर निगम के महापौर रवि राउत ने बताया कि आज शुक्रवार को निगम कार्यालय के सभागार में विशेष कर योजना समिति और जोनल अध्यक्ष के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
जिसमें योजना समिति में दो सदस्य अनुज कुमार राव और सर्वर सिंह को चुना गया है जो जिला योजना समिति के सदस्य होंगे।वहीं जोनल अध्यक्ष के रूप में मंजू देवी, मृत्युंजय कुमार,किरण कुमारी, अमरेश ज्योति, प्रदीप कु चौधरी और अर्पणा झा का चयन किया गया है।
वहीं महापौर रवि राउत ने कहा कि सभी चयनित जोनल अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर विकास को रफ्तार देने का कार्य करेंगे। जिससे निगम क्षेत्र का समुचित विकास हो सकेगा।
महापौर रवि राउत ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्रवार जोन बनाकर कार्य किए जाएंगे। जिससे बिजली, पेयजल, साफ सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाया जा सके। योजना समिति नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी। जबकि जोनल समिति के साथ समन्वय बनाकर इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
बैठक में दोनों समितियों के सदस्यों और वार्ड पार्षदों की उपस्थिति रही,जहां विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।


