Bokaro: गोमिया थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित कारी टोंगरी के निकट मोटरसाइकिल से गिर जाने से घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र घायल हो गये। बताया जाता है कि साड़म स्थित चटनियां बागी निवासी मौलाना फहीमउद्दीन अंसारी अपनी पत्नी और बेटे के साथ ललपनिया की ओर से अपने घर साड़म लौट रहे थे।

इसी दौरान लालपनिया के कालीटुंगरी के निकट मेंरुलघोटू साइड से एक मोटरसाइकिल सवार अचानक मुख्य सड़क पर आ गया, जिसके कारण है मोटरसाइकिल चला रहे गुलाम दस्तगीर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार उसके पिता फहीउद्दीन अंसारी (62) और माता फातिमा खातून को सर पर चोट लग गई।

मौके पर पहुंचे तुलबुल के समाजसेवी अनिल प्रजापति ने तुरंत गोमिया थाना और 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उठाकर गोमिया अस्पताल पहुंचाई।
गोमिया अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद फातिमा खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल फहीमुद्दीन अंसारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के प्रभारी डॉ हलन बारला एवं डॉ राकेश रंजन ने घायल व्यक्ति की बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है।
Also Reads:
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
- माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
- Gujrat के Bharuch की फार्मा कंपनी में Reactor blast होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल
- Rajasthan: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत



