
Deoghar News : नव वर्ष के मौके पर यूपी से फर्जी कागजात पर श्रद्धालुओं को लेकर देवघर पहुंची एक बस को यातायात पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संबध में यातयात के सअनि श्यामलाल सोय के बयान पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं बस के चालक मध्यप्रदेश के जिला मुरैन थाना सिविल लाइन साकिन मुरैन निवासी रूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले मेंे बताया गया है कि 31 दिसंबर की रात को चिल्ड्रेन पार्क के पास बस संख्या एमपी06जेडसी 7444 को पार्क किया गया था।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन को हटाने के लिये कहा गया। बस बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि चालक कहीं चला गया है। उपरांत इपॉस मशीन से गाड़ी के मालिक का नंबर निकाला गया और उससे संपर्क किया गया। मालिक के द्वारा बताया गया कि उसकी उक्त नंबर की बस मैसूर में है कोई उसके बस का फर्जी नंबर लगाकर परिवहन कर रहा है।
उतने में वहां बस का चालक पहुंचा तो उससे पुलिस के द्वारा बस के बारे में पुछताछ कि गयी तो उसने बताया कि यह गाड़ी उसे सुनिल शर्मा द्वारा चलाने को दिया गया है। चालक के द्वारा उक्त गाड़ी कागजात इंश्योंरेंस, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की छायाप्रति को भी दिखाया गया।
जब पुलिस ने उक्त बस का चेसिस नंबर का भौतिक सत्यापन किया तो पता चला कि कागजात मे लिखा गया चेसिस नंबर और गाड़ी का चेसिस नंबर अलग- अलग है7 जब चालक से पुछताछ किया गया तो उसने उक्त बस का ऑरिजनल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी83एटी7152 को चेसिस नंबर बताया जो अखिलेश जैन पता 259 नगरपालिका तिलियार रोड धौलपुर के नाम से रजिस्टर है।
चालक ने पुछताछ में बताया उक्त मालिक के द्वारा उसे नकली दस्तावेज बनाकर बस चालाने को दिया है। पुलिस को पता चला कि उक्त वाहन पर काफी टैक्स और फाइन बंकाया है। ऑल इंडिया टॅरिस्ट परमिट का चार्ज भी बहुत बंकाया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


