
Deoghar News : देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र कुंडा सारवां मुख्य मार्ग पर बुलेट शोरूम के सामने शनिवार की देर रात को हुए सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत हो गयी। जबकि उस पर सवार एक पति पत्नी एवं उसके दो बच्ची मामूली रूप से घायल हो गये।

मृतक टोटो चालक का नाम 43 वर्षीय नंदलाल मंडल है जो कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ इलाके का रहने वाला है। वहीं घायलों में बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र के बरूआने निवासी रामनिवास सिंह सहित उसकी पत्नी एवं दो बच्ची मामली रूप से घायल हो गये।

बताया जाता है कि रामनिवास सिंह अपने परिवार के साथ किराय के मकान में कुंडा मोड़ में रहता है। यहां रहकर वह मजदूरी का कार्य करता है। शनिवार की रात को वह देवघर पुराना बस स्टेंड के पास एक होटल से खाना खा कर नंदलाल के टोटो में बैठकर कुंडा मोड़ जा रहा था।
बताया जाता है कि उसी दौरान कुंडा थाना के बगल मेें स्थित बुलेट शोरूम के दूसरी ओर पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टोटो में धक्का मार कर फरार हो गया। इस घटना में टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से जा टकराया।
इस घटना में टोटो चालक नंदलाल मंडल को गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआई एसएन शर्मा सदलबल घटना स्थल पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां देखने के बाद डॉक्टर ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया। रविवार को सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।



