spot_img
spot_img

झारखंड में मार्च में 9 दिन बंद रहेंगे Bank

मार्च महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Ranchi: मार्च महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मार्च में बैंकों की कुल 13 दिन की छुट्टियों में चार छुट्टी रविवार के हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। हालांकि, झारखंड में नौ दिन बैंक बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि पूरे देश में 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी।

आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें।

झारखंड में मार्च महीने में नौ दिन में बैंक छुट्टी

  • 01 मार्च (महाशिवरात्रि)
  • 06 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
  • 12 मार्च (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार
  • 13 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
  • 17 मार्च (होलिका दहन)- बैंक बंद
  • 18 मार्च (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बैंक बंद
  • 20 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
  • 26 मार्च (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार
  • 27 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!