
Ranchi: मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 अप्रैल को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में आंशिक बादल के साथ कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। शेष हिस्सों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, 17-18 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा व पलामू सहित कुछ जिलों में लू चल सकती है। वहीं 17-18 अप्रैल को संथाल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा व पाकुड़ में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह बारिश होने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन में पारे में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। 17-19 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से (3-4) डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है।


