
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरण में होगा। पहला चरण 13 नवंबर को जिसमें 43 सीटों पर मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को 38 सीटों के लिए होगा। इसके साथ ही परिणामों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

देवघर, मधुपुर, सारठ, दुमका और गोड्डा सहित 38 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण यानी 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि रांची और जमशेदपुर सहित 43 सीटों पर पहला चरण 13 नवंबर को मतदान होगा।

कब कहां होगा मतदान, देखें लिस्ट


बता दें कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं, जिनमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 9 अनुसूचित जाति (एससी) की सीटें शामिल हैं।


