
Deoghar: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला कमिटी की बैठक स्थानीय एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान बैठक के साथ-साथ देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर निकाय के उपाध्यक्ष, देवघर के मेयर और उप मेयर सहित सभी नव निर्वाचित झामुमो समर्थित वार्ड पार्षदों के लिए एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में सूबे के मंत्री हफ़िजूल हसन, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव दिनेश्वर किस्कू,केंद्रीय सदस्य परिमल सिंह,बरिय नेता सुरेश साह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान देवघर नगर निगम के महापौर रवि राऊत, उप महापौर टिप चटर्जी, मधुपुर निकाय उपाध्यक्ष ऋषव भारद्वाज सहित सभी झामुमो समर्थित नव निर्वाचित पार्षदों को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें समानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि आपकी जीत से विपक्ष परेशान है हमेशा आपको तोड़ने और डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जाएगा इस लिए आपको सतर्क रहना होगा। श्री शर्मा ने कहा कि झामुमो के आइडिलॉजी पर आप सभी को जनता और संगठन के हित में कार्य करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेता सह मंत्री हफ़िजूल हसन ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी के द्वारा एक दिवसीय बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रवि राउत की जीत को बाबा साहब के संविधान की जीत बताते हुए उन्हें बधाई दिया। साथ ही संथाल के क्रांतिकारी योद्धाओं को नमन किया।
वहीं मंत्री ने कहा कि यह चुनाव जो हुआ, इसमें मिली जीत बहुत बड़ी जीत है पर यह आप लोगों के लिए कांटे का ताज है। रवि राउत की समर्थन को मुख्यमंत्री ने भी अपनी सहमति प्रदान किया था। वहीं हफ़िजूल हसन ने पार्टी विरोधी कार्य करनें वालों को हिदायत भी दिया कि संगठन को तोड़ने का काम नहीं करें नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।
वहीं देवघर नगर निगम की चर्चा करते हुए कहा कि आपको फंड की कमी नहीं होने दूंगा। साथ ही उन्होंने सबों को निर्दश दिया कि अपने अपने क्षेत्र को नशामुक्त क्षेत्र बनाएं। बहुत जल्द जिला में झामुमो का एक कार्यालय भी होगा।
वहीं विधायक चुन्ना सिंह ने मधुपुर निकाय और देवघर निगम में झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत की बधाई दिया और कहा कि आप लोगों ने देवघर जिला में मिसाल कायम किया है।
वहीं इस दौरान कार्यक्रम में देवघर नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मधुपुर नगर सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज दास, एसटी मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर दास, अजय नारायण मिश्रा, बिपिन सिंह, प्रकाश पांडे, इस्तियाक मिर्जा,बैजू दास,महेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।


