
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहे हैं। यहां से पीएम सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम सीधा देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा।

मंच पर केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन में आसानी होगी। पहले बड़े शहरों में हवाई अड्डे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी परिभाषा ही बदल दी। देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। देवघर-रांची-कोलकाता के लिए फ्लाइट चलेगी।

मंच पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन। ये एक सपने को सच बनता देखने जैसा है। केंद्र की मदद से आज झारखंड विकास की ओर बढ़ रहा है।



