
Deoghar News :देवघर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को स्थानीय एक होटल के सभागार में हो गई।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मधेशिया,प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम के सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि देवघर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा का 46वां प्रतिनिधि महासम्मेलन का आयोजन किया गया है यह दो दिवसीय कार्यक्रम है। प्रथम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।
संध्या के समय नई राष्ट्रीय कमिटी का गठन किया जाना है फिर इसी क्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में 17 प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी दी है। साथ ही नेपाल,भूटान,बंगाल ,यूपी के भी प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।दूसरे दिन युवा मोर्चा का गठन के साथ अन्य विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है हमारे समाज को भी राजनीतिक पहचान मिले समाज के बच्चे शिक्षित हो कर मुख्यधारा से जुड़ें ताकि समाज के अन्य लोगों को भी बल मिलेगा।वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न राज्यों के लोग मौके पर उपस्थित थे।
वहीं कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने हवन पूजन आदि भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता,नेपाल के प्रतिनिधि,राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मधेशिया,राष्ट्रीय महामंत्री बसंत गुप्ता,महामंत्री नरेंद्र गुप्ता,राष्ट्रीय चेयरमेन प्रीति गुप्ता,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता,महिला महामंत्री ममता साह,ऋतु गुप्ता ,राष्ट्रीय युवा महामंत्री गया संतोष गुप्ता सहित 17 प्रदेश के अध्यक्ष सहित महामंत्री के साथ साथ नेपाल,भूटान आदि के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



