
Deoghar: रेस्ट डेस्क ऐप डाउनलोड कराकर एक व्यक्ति से पांच हजार रूपये ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्धनी निवासी बबलू मांझी ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि उसने फ्लिपकार्ट पर दवा का आर्डर दिया था। उसे खाली पैकेट मिला। उपरांत उसने गूगल पर दिए गए कस्टमर कैयर नंबर पर कॉल कर जानकारी लेना चाहा। उपरांत उससे यूपीआई पिन लेकर रेस्ट ऐप डाउनलोड करा लिया। रेस्ट ऐप के माध्यम से उससे बैंक अकाउंट की सारी जानकारी ले ली। उसके बाद उसके खाते से पांच हजार कि अवैध निकासी कर लिया गया।

आवेदन लेकर साइबर पुलिस जांच में जुट गई है।


