
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुरेबा निवासी बच्चन यादव ने बैद्यनाथ धाम ओपी थाना में की शिकायत किया है।

घटना के संबंध में राम बच्चन यादव ने बताया कि उसकी चाची तीन माह पूर्व झुलस गई थी। जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। घर से प्रतिदिन उसका खाना पहुंचाने के लिए बाइक से अस्पताल आता था।

शुक्रवार को दिन के एक बजे के आसपास अस्पताल परिसर में अपना बाइक लगाकर खाना देने के लिए सदर अस्पताल के वार्ड में गया था। करीब एक घंटे के बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब पाया।
आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
इधर , पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


