
Deoghar: देवघर स्थित हवाई अड्डा से एक युवक को 16 लाख रुपये नगद के साथ हिरासत में लिया गया है। युवक का नाम सोहेल अख्तर बताया जाता हैं जो दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना के कर्मातांड का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जाता हैं हवाईअड्डा पुलिस ने जाँच के दौरान उसे हिरासत मे लिया उसके बाद उसे कुंडा थाना के हवाले कर दिया। रुपये की जाँच के लिए कुंडा थाना में आयकर विभाग का इंतजार किया जा रहा। उसके पास इतना रुपया कहां से आया और किसे देना था यह जाँच का विषय है।

बताया जाता है कि 16 लाख रुपये लेकर लद्दाख में मजदूर को पेमेंट करने जा रहा था। वह देवघर हवाई अड्डा से प्लेन पकड़ कर जाने वाला था। इधर पुलिस उसके पास से मिले रुपय की जाँच में जुटी है।


