
Deoghar: देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत कटहरा गांव के निकट एक सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि कजरा शिमला ग्राम निवासी प्रदीप मंडल अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ बाईक से बासुकीनाथ मन्दिर पूजा करने के लिए जा रहे थे, इसी क्रम में कटहरा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

मौके पर स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को जख्मी हालत में सारठ सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने पति प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया है, जबकि पत्नी बेबी देवी को बेहोशी की हालत में इलाज किया जा रहा है।
वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
लोगों की मानें तो मृतक प्रदीप मंडल प्रायः पूर्णिमा के विशेष अवसर पर बाबा बासुकीनाथ के पूजन दर्शन के लिए जाते थे और गुरुवार को इसी क्रम में यह दर्दनाक घटना घटी है।


