
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बसमता मोहल्ला में कुंए में डूबने से एक 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम बाबूलाल यादव है।

बताया जाता है कि घर के बगल स्थित कुंए पर वह कुछ कार्य से गया था। अचानक उसे चक्कर आ गया और वह उसमें गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुटे। उसके बाद उसे कुंए से निकालकर इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक को एक ढाई वर्ष का बेटा और छह माह की बेटी है। मृतक की पत्नी रिना कुमार ने सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम पुलिस को आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं करने की मांग की है।
पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उसके पति को मिरगी की बिमारी थी। जिस वजह से कुंए में डूबने से उसकी मौत हो गयी।


