
Muradabad: पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव अमरोहा से रिश्तेदारी में आए चाचा और भतीजे को दो सगी बहनों के साथ रंगरलियां मनाते स्वजन ने उन्हें गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के आधार पर चाचा भतीजे की उनकी प्रेमिकाओं के साथ शादी करा दी गई।

शुक्रवार को यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। शुक्रवार को क्षेत्र की पंचायत ने साफ कर दिया कि अगर कोई भी युवक किसी लड़की को गलत निगाह से देखेगा या कुछ भी गलत करने का प्रयास करेगा तो उसको इसी तरह सजा दी जाएगी।

अमरोहा जिले के थाना सैदनगली गांव निवासी चाचा-भतीजे दोनों पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव में दूर की रिश्तेदारी में आये हुए थे। रात लगभग दो बजे के आस पास मजदूर की आंख खुली तो देखा कि दोनों चाचा- भतीजे कमरे से गायब थे। दूसरे कमरों में देखा तो चाचा-भतीजे मजदूर की दोनों बेटियों के साथ अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। चाचा-भतीजे दोनों की जमकर पिटाई की गई। फिर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद दोनों के परिवारों को सूचना देकर बुला लिया गया। गुरुवार को घंटों तक पंचायत चली।
पंचायत ने फैसला लिया कि दोनों की शादी कर दी जाए। पंचायत में दोनों के फेरे करा दिए। इसके साथ ही शुक्रवार को क्षेत्र की पंचायत ने साफ कर दिया कि अगर कोई भी युवक किसी लड़की को गलत निगाह से देखेगा या कुछ भी गलत करने का प्रयास करेगा तो उसको इसी तरह सजा दी जाएगी।



