
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लगभग 70 हजार कीमत के ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपों का नाम राहुल कुमार उर्फ आरकेडी है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के लतासारे गांव का रहने वाला है।

उसके पास से पुलिस ने 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी मोहनपुर रेलवे स्टेशन से की गई है। सूत्रों ने बताया कि वह मधुपुर इलाके से ब्राउन शुगर लेकर आ रहा था।

उसी क्रम में मोहनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर मोहनपुर स्टेशन के पास आ रहा है। उक्त सूचना पर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रिया रंजन सदलबल स्टेशन पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इधर सोमवार कि शाम को रिखिया थाना पुलिस एवं क्राइम विंग कि टीम ने छापेमारी कर बाईपास सड़क स्थित हीरो शोरूम के सामने एक कर एसेसरीज दुकान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। सूत्रों की माने तो हिरासत में लिया गया युवक रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ करने में जुटी है।


