
Deoghar: रामनवमी के शुभ अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रांगण स्थित राम मंदिर, हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर में भक्त पूजा अर्चना करने अहले सुबह से ही पहुंच रहे हैं।

भक्तों को एक तरफ़ भगवान राम का जनमोत्स्व मनाते तो वहीं ओर हनुमान मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना करते देखा गया। जबकि आज ही के दिन शुक्रवार को चैती दुर्गा पूजा की महानवमी को लेकर दुर्गा मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मन्दिर के स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने बताया कि आज चैत्र मास का शुक्लपक्ष है। रामनवमी तिथि है, आज भगवान रामचंद्र की विशेष पूजन होगा, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। ये मंदिर की बहुत प्राचीन परंपरा है।
इसके साथ चैत्र नवरात्र की नवमी है। माँ भगवती की भी आज विशेष पूजा है। आज हनुमान जी महाराज की भी विशेष पूजन हो रही है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने वाले भक्तों को विशेष फल मिलता है।
वहीं मन्दिर प्रांगण में जहां एक तरफ श्रद्धालु महादेव की पूजा के बाद हनुमान मंदिर का रुख करते दिखे। वहीं दुर्गा मंदिर में भी लोगों का हुजूम देखा गया।
वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से बाबा मंदिर में पुलिस और मजिस्ट्रेट की विशेष तैनाती की गई है।


